सारंगढ़। महिलाओं के सशक्तिकरण और मजबूत प्रतिनिधित्व के उद्देश्य से सारंगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शाम करीब 5 बजे जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू होकर खेलभांठा मैदान तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान महिलाओं ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ बाइक चलाते हुए नारी शक्ति का संदेश दिया और अधिनियम के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। इस पहल के माध्यम से समाज में महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
रैली के समापन अवसर पर खेलभांठा मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कामदा जोल्हे, केरा बाई मनहर, शिव कुमारी साहू, सहोदरा सिदार, वैजन्ती लहरे और लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। इस अधिनियम के तहत पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाने के प्रावधान को महिलाओं ने अपने अधिकारों की दिशा में बड़ा बदलाव माना।
महिलाओं ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट और हस्ताक्षर अभियान के जरिए भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अधिनियम के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। साथ ही 9667173333 पर मिस कॉल देकर भी इस अभियान को समर्थन देने की अपील की गई।
यह बाइक रैली न केवल महिलाओं के उत्साह का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में उनके बढ़ते आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की एक सशक्त झलक भी पेश कर गई।


- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
