विदेशी डिशेज को पछाड़ ‘राजमा-चावल’ ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया की बेहतरीन बीन्स डिश में शामिल….
भारतीय खाने के लिए यह एक गर्वविदेशी का पल है. घर-घर में बनने वाला सादा लेकिन बेहद पसंदीदा राजमा चावल अब दुनिया के बेहतरीन बीन्स डिशेज में अपनी जगह बना चुका है.
अपने गाढ़े स्वाद, सुकून देने वाले एहसास और घरेलू फ्लेवर के लिए पहचाना जाने वाला यह नॉर्थ इंडियन खाना अब इंटरनेशनल पहचान हासिल कर रहा है.
दुनिया के टॉप 100 बीन्स डिशेज में शामिल
हाल ही में जारी रैंकिंग के मुताबिक, दुनियाभर के खाने को रेट करने वाले प्लेटफॉर्म TasteAtlas ने राजमा और राजमा चावल को दुनिया के टॉप 100 बीन्स डिशेज की सूची में शामिल किया है. यह रैंकिंग हजारों यूजर्स की राय के आधार पर तैयार की गई है, जिससे साफ है कि अब दुनियाभर के लोग भारतीय स्वाद को भी खूब पसंद कर रहे हैं.
14वें और 25वें स्थान पर कब्जा
इस सूची में राजमा अकेले 14वें स्थान पर रहा, जबकि राजमा चावल की जोड़ी 25वें स्थान पर पहुंची. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इस लिस्ट में ब्राजील, पुर्तगाल, मैक्सिको और तुर्की जैसे देशों के मशहूर व्यंजन भी शामिल हैं. राजमा चावल असल में एक सिंपल लेकिन बेहद स्वादिष्ट डिश है. इसमें लाल राजमा को मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर इसे सफेद चावल के साथ परोसा जाता है. जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली जैसे इलाकों में यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक इमोशन है. कई लोगों के लिए यह बचपन और घर के खाने की यादें ताजा कर देता है.
क्यों खास है राजमा चावल
इस डिश की खासियत इसकी सादगी में ही छिपी है. राजमा को रातभर भिगोकर रखा जाता है और फिर प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, जीरा, धनिया और मिर्च जैसे मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है. यही धीमी कुकिंग इसका असली स्वाद निकालती है, जिससे ग्रेवी गाढ़ी और खुशबूदार बनती है. जब इसे नरम-फुल्के चावल के साथ खाया जाता है, तो स्वाद और पोषण का परफेक्ट संतुलन बनता है.
इसे भी पढ़ेंः गैस या चूल्हा नहीं है तो भी आराम से बनेगी दाल बाटी और लिट्टी, इस जुगाड़ से आसान हो जाएगा काम
पहले स्थान पर किसका कब्जा
जहां एक तरफ राजमा चावल ने भारत का नाम रोशन किया, वहीं इस सूची में पहला स्थान पुर्तगाल की मशहूर डिश Sopa da pedra को मिला. यह एक रिच डिश है, जिसमें बीन्स के साथ सॉसेज, पोर्क और सब्जियां डाली जाती हैं. टॉप 10 में ब्राजील की फेजोआदा, मैक्सिको की सोपा तारास्का और मिस्र की फुल मेडामेस जैसी डिशेज भी शामिल हैं. इससे यह पता चलता है कि अलग-अलग देशों में बीन्स को कितने अलग और दिलचस्प तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. राजमा चावल का इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल होना इस बात का संकेत है कि अब भारतीय घरेलू खाने को भी दुनिया पहचान रही है. आमतौर पर भारतीय खाने की पहचान रेस्टोरेंट वाले भारी-भरकम व्यंजनों से होती है, लेकिन अब घर के साधारण खाने भी लोगों का दिल जीत रहे हैं.

- वैष्णव महासभा के ‘विष्णु महायज्ञ’ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – विश्वनाथ बैरागी - April 14, 2026
- नकली दवा गिरोह का भंडाफोड़: इंदौर से संचालित मास्टरमाइंड, सारंगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार… - April 14, 2026
- भाजपा कार्यालय में गूंजा बाबा साहब का संदेश: समानता, न्याय और शिक्षा का लिया संकल्प… - April 14, 2026
