सारंगढ़। वेटरन कप ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा, जहां सारंगढ़ और सरायपाली की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंततः सरायपाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 रन से जीत दर्ज कर वेटरन कप सीजन-1 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में सरायपाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवरों में टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए और सारंगढ़ के सामने 149 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारंगढ़ टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। इस तरह सरायपाली ने 8 रन से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष पांडे, बिनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार, फकीरा यादव, त्रिलोक मैत्री, राजू यादव, अश्वनी चंद्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सारंगढ़ और सरायपाली के वेटरन खिलाड़ियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खेल भावना और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल का मंच बनी, बल्कि वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभव और जुनून का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
