सारंगढ़। आमजन को राहत देने और राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 13 अप्रैल को मेगा राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव या नजदीकी क्षेत्र में ही विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ मिलेगा।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ तहसील के ग्राम खैरा छोटे, पहंदा, कटेली, खरी बड़े में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं बरमकेला तहसील के कटंगपाली (ब), हिर्री, खम्हरिया, तरेकेला, कोकबहाल, बिर्नीपाली, आमाकेनी बड़े में भी शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार सरिया तहसील के नौघटा, पिहरा, लिप्ती, लुकापारा, बिलाईगढ़ तहसील मुख्यालय बिलाईगढ़, भटगांव तहसील के डोकरीडीह, पिरदा, टेड़ीभदरा, गिरसा तथा सरसीवा तहसील के बालौदी, पण्डरीपाली, पीपरडुला, मुछमल्दा, धौराभाठा, सिहरजोर, घरजरा और किसड़ा में भी शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा कोसीर उप तहसील के कुम्हारी में भी विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इन शिविरों में ग्रामीणों के लिए सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
प्रशासन की इस पहल से अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित समाधान मिलेगा।
अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपने लंबित कार्यों का निराकरण कराने की अपील की है, ताकि समय और संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




