सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत ग्राम पंचायत साल्हे में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना तथा भूमिहीन मजदूरों से संबंधित योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए आश्वासन दिया गया।
भाजपा नेता बरत राम साहू ने कहा कि “गांव बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।”
इस जनसंपर्क अभियान में बरत राम साहू, बाबूलाल साहू, मोहरसाय साहू (सरपंच), ईश्वर साहू, हरिचरण साहू, सेवक राम साहू, मनोज साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने गांव स्तर पर अपनी सक्रियता दिखाते हुए योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन से सीधा जुड़ाव मजबूत करने का प्रयास किया।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
