सारंगढ़। जिले की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत हितग्राहियों के लिए e-KYC कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी पात्र महिलाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना e-KYC हर हाल में पूर्ण करें। इसके लिए प्रशासन द्वारा 30 जून 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आसानी से e-KYC की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि जिन हितग्राहियों का e-KYC इस अवधि में पूरा नहीं हो पाएगा, उनके लिए 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके बावजूद यदि कोई हितग्राही e-KYC नहीं कराता/कराती है, तो उसे मिलने वाला लाभ अस्थायी रूप से रोका जा सकता है या भविष्य में वंचित भी किया जा सकता है।
प्रशासन के अनुसार e-KYC के माध्यम से हितग्राहियों की पहचान और विवरण का सत्यापन किया जाएगा, जिससे योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पहुंचे।
जिले की सभी महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी सीएससी (लोक सेवा केंद्र) या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।
समय पर e-KYC कराएं, अपने अधिकार का लाभ न रुकने दें!

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
