जितेंद्र तिवारी

बिर्रा-भारत में भारतीय संस्कृति का बडा महत्व है और अनेकता में एकता यहां की परिभाषा है। उक्त बातें सिलादेही आश्रम हसदेव नदी तट पर स्थित शिवराम बाबा जी के गद्दी महोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय मेले में शामिल हुए जिला जांजगीर चांपा लोकसभा के माननीय सांसद गुहाराम अजगले ने कही।इसके पूर्व सभी आमंत्रित अतिथियों ने हसदेव नदी पर स्थित माता सती चौरा में पूजा अर्चना कर शिवराम बाबा के दरबार में मत्था टेका।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीसिंह ठाकुर,व्यास कश्यप, महिला मोर्चा जिल महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष चेतन महंत,श्रीमती संध्या शाह, सरपंच रामधन सारथी, होरी लाल कलार, ओमप्रकाश तिवारी,केरा सरपंच लोकेश शुक्ला,प्रमोद कश्यप सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर मेला स्थल पर लोकार्पण किया गया। सांसद श्री अजगले ने कहा कि जिस तरह बसंत ऋतु के आने से प्रकृति सुधर जाती है उसी प्रकार संतों के आगमन से संस्कृति सुधर जाती है। कार्यक्रम को गगन जयपुरिया, गोपी सिंह जी और व्यास कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पं विनोद कुमार दुबे व गोवर्धन डडसेना ने किया आभार सरपंच रामधन सारथी ने किया।इस अवसर पर…… उपस्थिति थे।मेले में टुरिंग टाकिज,झूले,जाऊगर,होटल सहित मनोरंजन के साधन है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
