छत्तीसगढ़: 9 साल तक युवती से किया प्यार के नाम से बलात्कार..शादी की बात करने पहुंची युवक के गांव तो युवक परिजनों के साथ लगा धमकाने…थक हारकर युवती पहुंची थाने…
राजनांदगांव। खैरागढ़ के जालबांधा चौकी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी व उसके परिवार सदस्य पीड़िता को धमकाने और गाली-गलौज करने लगे। तंग आकर युवती ने जालबांधा चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि जालबांधा चौकी क्षेत्र में रहने वाला आरोपी वेदप्रकाश चतुर्वेदी (30 वर्ष) का युवती से 9 साल से प्रेम प्रसंग था। वेद प्रकाश युवती को जल्द शादी करने का झांसा देकर उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान युवती के पिता का देहांत हो गया। इसके बाद वह अपने बहन के घर में रहने चली गई। इसके बाद वेद प्रकाश उससे शादी से इनकार करने लगा। युवती वेद प्रकाश से मिलने गांव भी पहुंची, लेकिन वेद प्रकाश के भाई सागर चतुर्वेदी (25), उसके पिता विजय चतुर्वेदी (55) और रामदास सूर्यवंशी (32) युवती से गाली-गलौज करने और धमकाने लगे। इससे तंग आकर पीड़िता ने जालबांधा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के प्रेमी वेद प्रकाश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। वहीं उसके पिता, भाई और एक अन्य परिजन को गाली-गलौज सहित मामला दबाने का आरोपी बनाया है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
