सारंगढ़। जिले में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में ग्राम मल्दा ब में गुरुवार को क्लस्टर स्तरीय राजस्व शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों की उपस्थिति रही, जहां प्रशासन ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण प्रकरणों का समाधान कर राहत पहुंचाई।
शिविर के दौरान कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब शासन की पहल से कई सेवाएं सरल और त्वरित हो गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित प्रकरणों को ऐसे शिविरों में लाकर जल्द समाधान प्राप्त करें।

42 किसानों को मौके पर मिले दस्तावेज
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 42 किसानों को विभिन्न राजस्व प्रकरणों से संबंधित दस्तावेज वितरित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से—
बी-1 नकल
नामांतरण (म्यूटेशन)
बंटवारा
सीमांकन
डायवर्सन
वृक्ष कटाई अनुमति
द्वितीय प्रति किसान किताब
आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
अभिलेख त्रुटि सुधार
रिकॉर्ड दुरुस्ती
वन पट्टा का फौती नामांतरण
जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल रहे।
किसानों ने मंच से की सराहना
शिविर में उपस्थित किसानों ने अपने कार्यों के त्वरित निराकरण पर खुशी जताते हुए मंच से ही प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले जिन कामों में महीनों लग जाते थे, अब वे शिविर के माध्यम से तुरंत पूरे हो रहे हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरे जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, गणमान्य नागरिक टीकाराम पटेल, सदस्य हरिहर, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार एन. के. सिन्हा, प्रकाश पटेल सहित सारंगढ़ तहसील के राजस्व निरीक्षक, पटवारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह शिविर प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही, तेजी और पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
