सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी अपनी 47वीं वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में जोरदार जनसंपर्क अभियान चला रही है। 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चल रहे ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।
कोसीर और आसपास के क्षेत्रों में इस अभियान का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से पार्टी अपनी जड़ों को और मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है।

जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
अभियान के तहत ग्राम पंचायत उच्च भिठ्ठी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सदस्य हेमा विश्वनाथ बसंत (क्षेत्र क्रमांक 7) ने नेतृत्व किया। उनके साथ जिला मंत्री (अजा मोर्चा) विश्वनाथ बसंत, मंडल महामंत्री कोसीर शिवम् चंद्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अजगले, मंडल अध्यक्ष मोहर साहू, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक पटेल, मंडल महामंत्री परमेश्वर चंद्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्रा, सोनुचंद यादव, नरेश चंद्रा एवं पोलिंग बूथ अध्यक्ष नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
योजनाओं की दी जानकारी, बढ़ाया जनसंपर्क
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगले ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और योजनाओं को लेकर जागरूक किया।
इस अभियान से साफ है कि भाजपा संगठन अपने स्थापना दिवस को जनसेवा और जनसंपर्क के रूप में मना रहा है, जिससे पार्टी और जनता के बीच जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
