बाजार में सिक्कों की किल्लत पर उठा बड़ा मुद्दा, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर व SBI प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन….

IMG-20260411-WA0000.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। जिला मुख्यालय सारंगढ़ में दैनिक बाजार में लंबे समय से चल रही सिक्कों और छोटे नोटों की कमी को लेकर अब व्यापारिक संगठनों ने आवाज बुलंद कर दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिला इकाई सारंगढ़ ने इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (मुख्य शाखा सारंगढ़) के शाखा प्रबंधक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बाजार में छोटे नोट और सिक्कों की भारी कमी के कारण व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को रोजाना लेन-देन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दैनिक जरूरत की खरीदारी में छुट्टे पैसे नहीं होने से विवाद की स्थिति तक बन जाती है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल बैंक प्रबंधन को समस्या से अवगत कराया। वहीं, SBI शाखा प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सिक्कों एवं छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बाजार में सुचारू लेन-देन बहाल हो सके।
इस दौरान कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी वर्ग को और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन और बैंक प्रबंधन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करते हैं, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts