14 अप्रैल को ग्राम सभा का महासंकल्प: हर गांव में विकास का बिगुल, जनभागीदारी से बदलेगी तस्वीर….
सारंगढ़। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 14 अप्रैल को होने वाली ग्राम सभाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ग्राम सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सके और आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
सीईओ बर्मन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जिले के ग्रामीणों और पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से विशेष अपील की है कि 14 अप्रैल से हर गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत को पंचायती राज व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कहा कि यही वह मंच है, जहां से गांव के विकास की असली दिशा तय होती है।
ग्राम सभा में निर्माण कार्यों के अनुमोदन, प्रधान मंत्री आवास योजना से जुड़े प्रस्तावों की स्वीकृति सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। ऐसे में सभी नागरिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब ग्राम सभा में अधिकतम ग्रामीण शामिल होंगे, तब ही कार्यों में पारदर्शिता आएगी और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। इससे न सिर्फ विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि गांवों की तस्वीर भी तेजी से बदलेगी।
अंत में सीईओ बर्मन ने सभी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में ग्राम सभा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपने गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
- 14 अप्रैल को ग्राम सभा का महासंकल्प: हर गांव में विकास का बिगुल, जनभागीदारी से बदलेगी तस्वीर…. - April 10, 2026
- छत्तीसगढ़:एक साथ इस हाल में मिले 17 बकरा-बकरी, थम चुकी थी सभी की सांसें, देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप…. - April 10, 2026
- छत्तीसगढ़:कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी राहत, 25.28 लाख किसानों को दी गई 12 हजार करोड़ रुपये की सहायता…. - April 10, 2026
