सारंगढ़। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के अंतर्गत बरमकेला सहकारी सेवा समिति में सरसों (सीजी-2 वैरायटी) की समर्थन मूल्य पर खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक एवं सदस्य अभिलाषा नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।
बरमकेला क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर सरसों की खेती की जाती है। इस वर्ष करीब 800 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किसानों ने सरसों की फसल ली है। शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है।

किसान को मिल रहा सीधा लाभ
ग्राम झाबड़ के किसान रामकुमार नायक ने बताया कि उन्होंने इस रबी सीजन में 10 एकड़ जमीन में सरसों की खेती की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदी शुरू होने से उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। किसान ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार भी जताया।
उत्पादन और खरीदी का आंकड़ा
क्षेत्र में सरसों के साथ-साथ चना और मसूर की भी खेती की जाती है, लेकिन बरमकेला ब्लॉक में सरसों का रकबा सबसे अधिक है। औसतन प्रति हेक्टेयर लगभग 5 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में मंडी में लगभग 6200 क्विंटल सरसों की खरीदी की जा रही है।
कई समितियों के माध्यम से खरीदी
यह खरीदी जिले की विभिन्न प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों—दानसरा, अमझर, नवरंगपुर, सहसपुर, बरमकेला, गोबरसिंघा, बार और भटगांव के माध्यम से की जा रही है, जिससे किसानों को अपने नजदीकी केंद्रों पर सुविधा मिल रही है।
किसानों में बढ़ा उत्साह
सरकार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों में जबरदस्त उत्साह है। उचित मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है और वे भविष्य में भी सरसों उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
