छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई है। मृत बकरा- बकरी के पेट फटे मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तखपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है। जहां एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पर हमला किया हो सकता है। ये सभी बकरा- बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के थे। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं की सौगात से खिले ग्रामीणों के चेहरे… - May 17, 2026
- PBKS vs RCB: क्या डर गई पंजाब किंग्स की टीम? सवालों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड फिजियो को भेजा… - May 17, 2026
- क्या ‘Pati Patni Aur Woh Do’ बॉक्स ऑफिस पर कर पाएगी धमाल? जानें पहले दो दिनों का हाल! - May 17, 2026
