जिसको CSK ने समझ लिया था ‘बोझ’, वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बना जीत का ‘बूस्टर डोज’, अकेले दम पर जिता रहा मैच…
दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 11 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 22 साल का एक विस्फोटक ऑलराउंडर जीत का ‘बूस्टर डोज’ साबित हो रहा है.
अकेले दम पर यह तूफानी क्रिकेटर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम को लगातार जीत पर जीत दिला रहा है. कभी ये ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में शामिल था, लेकिन उसे IPL 2024 सीजन के बाद दूध में से मक्खी की तरह बाहर निकाल दिया गया.
CSK ने समझ लिया था ‘बोझ’
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने इस क्रिकेटर को ‘बोझ’ समझकर IPL 2025 सीजन से पहले ही अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. आज ये क्रिकेटर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम को लगातार मैच जिता रहा है. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि 22 साल के युवा ऑलराउंडर समीर रिजवी हैं. IPL 2025 सीजन की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले ऑलराउंडर समीर रिजवी को 95 लाख रुपये में खरीदा था. IPL 2026 सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने समीर रिजवी को 95 लाख रुपये में अपनी टीम में रिटेन किया था.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बना जीत का ‘बूस्टर डोज’
समीर रिजवी अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के लिए जीत का बूस्टर डोज बन चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने शुरुआत के लगातार दो मैच जीतकर IPL 2026 का धमाकेदार आगाज किया है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 1 अप्रैल को खेले गए IPL मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम को 6 विकेट से हराया था. समीर रिजवी ने इस मैच में नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 47 गेंद पर नाबाद 70 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 148.94 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 5 चौके और 4 छक्के जमाए और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से जीत दिला दी.
अकेले दम पर जिता रहा मैच
समीर रिजवी ने इसके बाद कल यानी शनिवार 4 अप्रैल को खेले गए IPL मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 11 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दिला दी. समीर रिजवी ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 51 गेंद पर 90 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 176.47 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 7 चौके और 7 छक्के जमाए और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से जीत दिला दी. समीर रिजवी IPL 2026 के शुरुआत के लगातार दो मैचों में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे हैं.
समीर रिजवी के पास ऑरेंज कैप
IPL 2026 में अभी तक समीर रिजवी 2 मैचों में 160 की औसत और 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बना चुके हैं, जिसमें दो 70 या उससे ज्यादा रन की पारियां शामिल हैं. समीर रिजवी का जन्म 6 दिसंबर 2003 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. समीर रिजवी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वे अपनी जबरदस्त पावर-हिटिंग और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. समीर रिजवी को अक्सर ‘दाएं हाथ का सुरेश रैना’ कहा जाता है. समीर रिजवी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं.
- सख्त पुलिसिंग का असर: एसपी अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में हत्या के प्रयास का आरोपी सलाखों के पीछे… - April 5, 2026
- “एसपी आंजनेय वार्ष्णेये की सख्ती का असर: थाना प्रभारी प्रमोद यादव की अगुवाई में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार!” - April 5, 2026
- “कानून का शिकंजा कसा: एसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!” - April 5, 2026
