देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक राहत बनकर आती है। पिछले महीने, यानी मार्च 2026 में 22वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक पहुंची थी।

अब लाभार्थियों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, इस बार अगली किस्त का रास्ता इतना आसान नहीं है। सरकार ने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत एक खास डिजिटल कार्ड के बिना आपके 2000 रुपये बीच में ही अटक सकते हैं।
क्या है फार्मर आईडी और कैसे बनवाएं ?
केंद्र सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) बनवाना अनिवार्य कर दिया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के राज्यों सहित कुल 14 राज्यों में यह नियम कड़ाई से लागू है। यह एक यूनिक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसमें किसान की जमीन, फसल, खाद के उपयोग और आय का पूरा विवरण दर्ज होता है। इसका मुख्य उद्देश्य फर्जी लाभार्थियों को बाहर करना और सही किसानों तक लाभ पहुंचाना है। किसान आईडी बनवाने के लिए ‘AgriStack’ या राज्य के कृषि पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, लिंक मोबाइल नंबर और जमीन के कागजात (खसरा/जमाबंदी) की जरूरत होगी।
कब आएगी किस्त ?
22वीं किस्त मार्च 2026 में आने के बाद, अब 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 के आसपास आने की पूरी संभावना है। पीएम किसान योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) और किसान आईडी की प्रक्रिया समय रहते पूरी करना अनिवार्य है। यदि पंजीकरण में कोई समस्या आए, तो किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं। समय पर कदम उठाएं ताकि आपकी अगली किस्त सुरक्षित रहे।
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
