बिलाईगढ़। अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ आज भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब देवांगन समाज बंगलाभाटा द्वारा आयोजित माता परमेश्वरी पुराण महोत्सव 2026 का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में हजारों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष, माता-बहनें और गणमान्य नागरिक शामिल होकर धर्म और आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों से बिलाईगढ़ गूंज उठा।

10 दिवसीय महोत्सव: कथा, पूजा और भक्ति का संगम

यह धार्मिक आयोजन 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बंगलाभाटा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम और कथाएं होंगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
3 अप्रैल: जल भरन शोभा कलश यात्रा, घट स्थापना, माता परमेश्वरी मूर्ति स्थापना एवं कथा परिचय
4 अप्रैल: सृष्टि उत्पत्ति कथा एवं देवी उत्पत्ति कथा
5 अप्रैल: दीपचंद माता हरिणी जन्म एवं विवाह कथा
6 अप्रैल: गोत्र उत्पत्ति, वस्त्र निर्माण कथा, गर्भ चरित्र एवं महिषासुर वध कथा
7 अप्रैल: बड़की, मंझली, छोटकी माता जन्म कथा एवं पीढ़ी पूजन
8 अप्रैल: कलिकाल मां गोत्र उत्पत्ति कथा एवं चढ़ोतरी
9 अप्रैल: हवन, सहस्त्रधारा, कुंवारी पूजन एवं महाप्रसाद भंडारा
10 अप्रैल: विशाल शोभा यात्रा एवं माता विदाई-विसर्जन
प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष राव जी करेंगे कथा वाचन
इस पूरे महोत्सव में कथा वाचन का दायित्व प्रख्यात कथा वाचक श्री संतोष राव जी निभा रहे हैं, जिनके प्रवचनों से श्रद्धालु धर्म और अध्यात्म की गहराइयों से जुड़ सकेंगे।
समाज में दिखा उत्साह, तैयारियां जोरों पर
देवांगन समाज बंगलाभाटा द्वारा इस आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त करने का माध्यम बन रहा है।
- ‘मर्डर मिस्ट्री’ का पर्दाफाश: पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी सुपारी, 2 साल बाद नाले किनारे बोरी में मिला कंकाल… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:31 सौ मीटर विद्युत तार चोरी का 24 घंटे में खुलासा, कबाड़ी समेत 5 आरोपित गिरफ्तार… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार… - May 21, 2026

