बरमकेला: छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सांगठनिक विस्तार और समाज को एकजुट करने की दिशा में आज बरमकेला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम कपरतुंगा के सामुदायिक भवन में आयोजित इस गरिमामयी बैठक में वैष्णव समाज (बरमकेला मंडल) की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में चुनाव किया गया
महासभा की कार्यप्रणाली को पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाते हुए, इस चुनाव प्रक्रिया का संचालन अनुभवी चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से
लखनदास वैष्णव (जिलाध्यक्ष)
विश्वनाथ बैरागी (प्रदेश युवा अध्यक्ष)
पूर्णचंद बैरागी (सरिया मंडल अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाए।
इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति पर जोर देते हुए नवीन पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई।
नवनियुक्त कार्यकारिणी की सूची-
बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों ने गहन चर्चा के बाद निम्नलिखित नामों पर मुहर लगाई जिसमें
अध्यक्ष श्री मोहर दास वैष्णव बुदेली,सचिव श्री वासुदेव दास वैष्णव कमरीद, उपाध्यक्ष श्री द्रीप दास कटंगपाली,
उप सचिव श्री नानहु दास वैष्णव पडकीडीपा
कोषाध्यक्ष श्री विशीकेशन वैष्णव प्रधानपुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती खेती वैष्णव, महिला सचिव श्रीमती रेमती बाई वैष्णव, युवा अध्यक्ष श्री माधव दास वैष्णव,
युवा सचिव श्री खेमराज वैष्णव निर्विरोध चुने गये।
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के इस गठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुँच बनाना है। नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहरदास वैष्णव और सचिव वासुदेव वैष्णव ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में शैक्षणिक जागरूकता फैलाना, कुरीतियों को दूर करना और वैष्णव समाज के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना होगा।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज के भीतर आपसी समन्वय और ‘निर्विरोध’ चयन की परंपरा की सराहना की, जो समाज की अटूट एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पहार पहनाकर नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
