सारंगढ़। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह उस वक्त भावुक और गौरवपूर्ण बन गया, जब सारंगढ़ जिले के कोसीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दहिदा की बेटी श्रीमती मुन्नी बाई भारती ने सब इंस्पेक्टर पद पर चयन के बाद अपनी माँ को सैल्यूट कर सम्मानित किया। इस दृश्य ने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।
मुन्नी बाई भारती, जो पहले छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थीं, ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पहली ही प्रयास में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है। ड्यूटी के बाद बचने वाले समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने निरंतर पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
दीक्षांत समारोह के दौरान जैसे ही उन्होंने अपनी माँ श्रीमती मुन्नी बाई भारती को सैल्यूट किया, यह पल पूरे समारोह का सबसे यादगार क्षण बन गया। गांव दहिदा से पहुंचे ग्रामीणों ने भी इस गौरवपूर्ण पल को देखकर हर्ष व्यक्त किया और अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस किया।
जैसे ही उनके सब इंस्पेक्टर पद पर चयन की खबर गांव और परिजनों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सारंगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
इस अवसर पर ग्राम दहिदा से मुकेश भारद्वाज, पंकज खूंटे, उत्तरा साहू, राहुल सिदार, शेखर खूंटे, चमार सिंह राजपूत सहित उनके भाई मनोज भारती, गुलशन भारती एवं अन्य ग्रामीणजन परिवार के साथ दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहे।
मुन्नी बाई भारती की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का जज़्बा रखते हैं।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
