सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में 17 मार्च से प्रारंभ हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिले के सभी 12 मंडलों में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 मार्च 2026 को सारंगढ़ भाजपा नगर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान बिलाईगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण देवांगन, कैलाश पंडा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे एवं जिला प्रभारी कमल गर्ग ने अपने-अपने विषयों पर सरल एवं प्रभावी शैली में मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने सोशल मीडिया, संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक परिचर्चा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में पार्टी की मूल विचारधारा पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराया गया। साथ ही भाजपा के इतिहास, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
“प्रशिक्षण केवल सीखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि वैचारिक धार को तेज करने का अनुष्ठान है” — इस विचार के साथ कैलाश पंडा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण अभियान ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने “बूथ मैनेजमेंट” और “मन की बात” जैसे विषयों पर संवाद करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में ऐसे प्रशिक्षण अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्हीं माध्यमों से समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता तैयार होते हैं, जो राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में नगर मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी द्वारा प्रदान की गई।

- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
