पतंजलि के पांच प्रमुख संगठनों की भव्य बैठक सारंगढ़ में सम्पन्न, जिलेभर के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा…
सारंगढ़। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, किसान समिति, युवा भारत एवं सोशल मीडिया—इन पांच प्रमुख संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी अध्यक्षों एवं दायित्ववान पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, सारंगढ़ में संध्या समय सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, योग प्रशिक्षण और सामाजिक गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में रायपुर से पधारे भारत स्वाभिमान न्यास के महामंत्री श्री राम शर्मा जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, योग के प्रचार-प्रसार एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके साथ आए श्री इलाहारी जी, श्री निलेश साहू जी एवं श्री हेमंत जी ने भी अपने विचार रखते हुए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के योग प्रशिक्षकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से केसरवानी समाज की महिलाओं—श्रीमती राजेश्वरी केसरवानी, आभा केसरवानी, योगेश्वरी केसरवानी एवं समृद्धि केसरवानी—की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
इसके अलावा प्रमुख दायित्ववान व्यक्तियों में श्री सुभाष पटेल, हेमंत शाहा, महेंद्र अग्रवाल (नवापारा), त्रिलोक चंद गोयल (सरिया), गोपाल अग्रवाल (रानी सागर), शंकर तायल, बलविंदर “सोनू” छाबड़ा, योगेंद्र पटेल, दामोदर देवांगन, राजू यादव, मंजू पटेल, प्रमोद चौहान, ममता साहू (हरदी स्कूल), रमेश बोन्दिया, अश्विनी जांगड़े, खेमलाल साहू, लालचंद तायल, कुसुम निराला, उषा चंद्रा, यामिनी साहू, लोचन साहू, युवराज साहू, योगेंद्र साहू, कौशल प्रसाद साहू, सेवक राम पटेल, ओम प्रकाश पटेल एवं तुलसी महंत सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा गांव-गांव तक योग और स्वदेशी विचारधारा को पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
- पतंजलि के पांच प्रमुख संगठनों की भव्य बैठक सारंगढ़ में सम्पन्न, जिलेभर के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा… - March 31, 2026
- संघर्ष से सफलता तक: कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बनीं मुन्नी बाई भारती, दीक्षांत समारोह में माँ को किया सलाम… - March 31, 2026
- भाजपा का ‘दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान’ सारंगढ़ में सफल, कार्यकर्ताओं को मिली वैचारिक व संगठनात्मक धार… - March 31, 2026
