सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये के प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सख्त निर्देशों का ही परिणाम है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना सरिया पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव की कुशल रणनीति, तत्परता और नेतृत्व क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

सूझबूझ और तत्परता से मिली सफलता:

दिनांक 23 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने तत्काल टीम को सक्रिय करते हुए सुनियोजित तरीके से रेड की योजना बनाई। ग्राम साल्हेओना, दादरपाली रोड के पास बरगद पेड़ के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब को घेराबंदी कर जब्त किया गया।
25 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार:
पुलिस टीम ने मौके से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी राजेंद्र यादव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
टीमवर्क बना सफलता की कुंजी:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन एवं समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के समन्वय और सजगता ने इस अभियान को सफल बनाया।
नेतृत्व और कार्यशैली की हो रही सराहना:
एसपी आंजनेय वार्ष्णेये की कड़ी निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति के चलते जिले में अवैध कार्यों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सक्रियता, ईमानदार कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई से पुलिस की छवि और अधिक मजबूत हुई है।
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं है, वहीं आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल लगातार बढ़ रहा है।
- बिनोद भारद्वाज ने कलेक्टर को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र..कोसीर को नगर पंचायत व तहसील बनाने की मांग..भीषण गर्मी में नलजल योजना की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी.. - May 22, 2026
- चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की बड़ी कार्रवाई : 200 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर… - May 22, 2026
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026

