एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की सख्ती और थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की दमदार कार्रवाई: सट्टा जुआ पर कसा शिकंजा…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के कड़े निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना भटगांव पुलिस ने सट्टा जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी का कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता और सटीक रणनीति साफ तौर पर दिखाई दी, जिसने पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर साबित कर दिया।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन:
दिनांक 23 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भटगांव निवासी एक व्यक्ति मोहल्ले में घूम-घूमकर सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
आरोपी गिरफ्तार, सट्टा सामग्री जब्त:
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी अब्दुल करीम खान (पिता काले खान), निवासी वार्ड क्रमांक 08, भटगांव को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 2700 रुपये नगद, विभिन्न अंकों से लिखी सट्टा पट्टी और एक डॉट पेन बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
टीमवर्क और नेतृत्व की मिसाल:
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के साथ प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक राहुल खूंटे, पवन बंजारे, महिला आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की कार्यशैली की हो रही सराहना:
एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त और प्रभावी नेतृत्व में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। वहीं थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की सक्रियता, ईमानदार कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस की छवि और अधिक मजबूत हुई है।
इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जिले में सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है, और पुलिस हर स्तर पर सख्ती के साथ कानून का पालन सुनिश्चित कर रही है।
- शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार… - March 24, 2026
- एसपी आंजनेय वार्ष्णेय की सख्ती और थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की दमदार कार्रवाई: सट्टा जुआ पर कसा शिकंजा… - March 24, 2026
- एसपी आंजनेय वार्ष्णेये की सख्ती और थाना प्रभारी प्रमोद यादव की मुस्तैदी: अवैध शराब पर करारा प्रहार… - March 24, 2026
