रायगढ़। आज 23 मार्च को भारत माता के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के पावन बलिदान दिवस के अवसर पर रायगढ़ शहर में राष्ट्रभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। भाजपा युवा मोर्चा रायगढ़ शहर मंडल एवं जूटमिल चक्रधर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शहीद चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए देशभक्ति के नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रमय बना दिया। “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के जयघोष से शहीद चौक गूंज उठा।
इस गरिमामयी अवसर पर रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, वार्ड समिति क्रमांक 2 के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आशीष ताम्रकार, MIC सदस्य श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री पंकज काकरवाल, त्रिवेणी डहरे सहित अनेक पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सूरज शर्मा एवं श्री राजजाने भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र ठेठवार एवं श्री खगेश देवांगन सहित भाजपा युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने तथा समाज में राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
वीर शहीदों का बलिदान न केवल देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की राह दिखाता रहेगा।

- बिनोद भारद्वाज ने कलेक्टर को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र..कोसीर को नगर पंचायत व तहसील बनाने की मांग..भीषण गर्मी में नलजल योजना की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी.. - May 22, 2026
- चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की बड़ी कार्रवाई : 200 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अवैध कारोबार पर चला पुलिस का बुलडोजर… - May 22, 2026
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026

