सारंगढ़। स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह प्रवेश परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन बिलासपुर और रायपुर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा के अनुसार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क बाद में वापस कर दिया जाएगा।
यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान किया होगा।
युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं, ताकि वे नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकें।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
