सारंगढ़। कृषि और पशुधन से जुड़े प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पशु चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (PET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बीई/बी.टेक, बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग), बी.टेक (खाद्य प्रौद्योगिकी), बी.टेक (डेयरी प्रौद्योगिकी) तथा डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। यह परीक्षा युवाओं को कृषि और पशुधन क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का शानदार अवसर प्रदान करती है।
परीक्षा का आयोजन राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्र में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी सीजी व्यापम (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा।
खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, राज्य के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क बाद में वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में रिफंड की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया होगा।
युवाओं से अपील की गई है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
