सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्वावधान में आज अपनी पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर पेंशनरों ने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रांताध्यक्ष श्री चेतन भारती के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिलेभर के सैकड़ों पेंशनर एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

“अरपा पैरी के धार” से हुई शुरुआत-
कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़भाठा सारंगढ़ स्थित चन्द्रा छात्रावास में राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ हुआ। संघ के उप प्रांताध्यक्ष श्री बी.एल. चन्द्राकर की अगुवानी में आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगढ़ के लगभग 15 नए सदस्यों का श्रीफल और गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
बुजुर्गों के हक पर ‘डाका’ डालने का आरोप-
मंचीय उद्बोधन में वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि, “पेंशनर देश और प्रदेश के विकास के सूत्रधार होते हैं, जो अपने जीवन के 30-40 वर्ष शासन-प्रशासन को समर्पित कर देते हैं। इसके बावजूद महंगाई भत्ते और अन्य सुविधाओं के लिए उन्हें उपेक्षित रखा जा रहा है। सरकार बुजुर्गों के हक पर डाका डालना बंद करे, अन्यथा बुजुर्गों की आह सरकार के लिए भारी पड़ेगी।”
क्या प्रमुख पांच सूत्रीय मांगें-
पेंशनरों ने अपनी मांगों मे लंबित महंगाई भत्ते (का तत्काल भुगतान।
पेंशनरों की अन्य लंबित वित्तीय सुविधाओं की बहाली। चिकित्सा भत्ता एवं स्वास्थ्य बीमा संबंधी मांगें। पुरानी पेंशन योजनाओं से जुड़ी विसंगतियों का निवारण तथा अन्य विभागीय लंबित देयकों का समयबद्ध भुगतान है ।
दिग्गजों की रही मौजूदगी-
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से उपप्रांताध्यक्ष बी.एल. चन्द्राकर, सचिव निरंजन लाल देवांगन, कोषाध्यक्ष दशरथ लाल साहू, संरक्षक भुवन लाल खुंटे, अमरनाथ खटकर, रामजी साहू, पूरन सिंह ठाकुर, शोभाराम पटेल, सीताराम महेश सहित बिलाईगढ़, भटगांव और सरसींवा परिक्षेत्र के सैकड़ों पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव निरंजन देवांगन और आभार प्रदर्शन दशरथ लाल साहू व भुवन लाल खुंटे द्वारा किया गया।
- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
