सरसीवा-तिलईपाली। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित एम.एससी. जूलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर (मई-जून 2025) की प्रावीण्य सूची में दुलीचंद जालान कॉलेज ऑफ क्वालिटी एजुकेशन, तिलईपाली-सरसीवा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में कॉलेज के तीन मेधावी छात्रों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार—
हूपकांत जांगड़े ने 1876 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया,
किरण खटकर ने 1817 अंक के साथ नवां स्थान,
वहीं मंजुलता साहू ने 1815 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया।
इस शानदार उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है। छात्रों की इस सफलता ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। चेयरमैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी आज अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे प्रदेश में पहचान बना रहे हैं, जो अत्यंत गर्व का विषय है।
प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण व हर संभव सहयोग उपलब्ध कराता रहेगा।
सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने अभिभावकों को दिया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां उत्कृष्ट सुविधाएं और सकारात्मक माहौल मिला, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की।
ग्रामीण अंचल से निकली यह सफलता की कहानी साबित करती है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर सपना साकार किया जा सकता है।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
