सारंगढ़। छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सभा की प्रदेश तरुण सभा में सारंगढ़ के सक्रिय युवा सूरज गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से सारंगढ़ के केशरवानी समाज में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है।
सूरज गुप्ता लंबे समय से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और समाज के प्रति निरंतर योगदान को देखते हुए प्रदेश स्तर पर यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। इससे पहले भी वे प्रदेश स्तर पर सह कार्यालय मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
नियुक्ति के बाद सूरज गुप्ता ने प्रदेश एवं स्थानीय समाज के सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए समाज को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीलेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता, संरक्षक मिथिलेश केशरवानी, निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सोमेश केशरवानी, सारंगढ़ नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार बानी, निखिल बानी, जुगल केशरवानी, देवेंद्र केशरवानी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सूरज गुप्ता की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और सक्रियता से समाज में नई ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
