सारंगढ़। जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता भारतीय राजनीति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व रही हैं। उनका संपूर्ण जीवन समाज के गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
उन्होंने कहा कि मिनी माता का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन अपने परिश्रम, संघर्ष और सेवा भावना के बल पर उन्होंने समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया और लोगों के अधिकारों तथा विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया।
भारद्वाज ने बताया कि मिनी माता छत्तीसगढ़ क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर देश की संसद तक पहुंचीं और वहां उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया। संसद में उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें जननेता के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। इसी विचारधारा के तहत कांग्रेस पार्टी ने मिनी माता जैसी समर्पित और समाजसेवी नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर दिया, जिससे समाज के कमजोर वर्गों की आवाज देश के सर्वोच्च मंच तक पहुंच सकी।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि मिनी माता का जीवन हमें यह संदेश देता है कि सेवा भावना, ईमानदारी और जनहित के प्रति समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। आज भी उनका योगदान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी को मिनी माता के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए और कांग्रेस पार्टी की जनसेवा की परंपरा को और मजबूत करने का आह्वान किया।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
