सारंगढ़।
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 मार्च को भाजपा जिला कार्यालय के घेराव का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने में सरकार विफल रही है और युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 12 मार्च को भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में संगठन को मजबूत करते हुए आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं उमेश केसरवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, जिला कांग्रेस महामंत्री रविंद्र नंदे, राधे जायसवाल, डॉ. दिलीप अनंत, डॉ. गोपाल बाघे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, नागेश्वर महंत, छात्र संगठन जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला सचिव शंकर चंद्रा, पवन नायक, पीतांबर देवांगन, श्याम पटेल, चिंता पटेल, किशोर निराला, राजेंद्र बारे (युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष), रामेश्वर चंद्रा (युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक), अंकित पटेल (छात्र संगठन ब्लॉक अध्यक्ष), रामसिंह ठाकुर, शुभम निराला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और आम जनता की आवाज बुलंद करेगी।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
