सारंगढ़।
विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली की निवासी जमना मिरी लंबे समय से सुनने की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। सुनाई नहीं देने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों के साथ ही सड़क पर आने-जाने में भी काफी कठिनाई होती थी और दुर्घटना का डर बना रहता था। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर जमना मिरी कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के पास आवेदन लेकर पहुंचीं।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता दिखाई और समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर ही जमना मिरी को श्रवण यंत्र उपलब्ध करा दिया।
श्रवण यंत्र मिलने के बाद अब जमना मिरी स्पष्ट रूप से सुन पा रही हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




