जांजगीर में मनचले युवकों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब स्कूल में घुसकर लड़कियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने लगे हैं। बुधवार को एक छात्रा का पीछा करते हुए तीन लड़के उसके स्कूल तक जा पहुंचे। अंदर घुसकर क्लास में उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने विरोध किया तो सबके सामने उसे थप्पड़ मारा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, एक छात्रा बुधवार सुबह बिर्रा थाना क्षेत्र स्थित अपने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मनोज कुमार पटेल अपने दो साथियों सुनील और केतन के साथ छात्रा का पीछा करते हुए स्कूल तक पहुंच गया।। छात्रा ने किसी तरह उनसे बचती हुई स्कूल के अंदर चली गई। इस पर आरोपी अंदर क्लास तक में घुस आए और छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने लगे। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी मनोज ने जेब से चाकू निकाला और जान से मारने की धमकी दी।
इससे छात्रा और क्लास में मौजूद अन्य बच्चे डर गए। टीचर व अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी भवानी शंकर खूंटिया ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चाकू भी बरामद हुआ है।
- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
