बिग ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल…5 से 6 रुपए की कटौती का प्रस्ताव हुवा तैयार..
जगन्नाथ बैरागी
छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल,5 से 6 रुपए की कटौती का प्रस्ताव तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ और सस्ते हो सकते हैं। वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। बताया जा रहा है, पेट्रोल – डीजल पर पांच से छह रुपए तक की कटौती हो सकती है। इसका फैसला 22 नवंबर को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में होना है।
वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को बताया, उनके विभाग ने कटौती का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसी में विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा कर कुछ फैसला होगा। बताया जा रहा है, केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद राज्य सरकार दबाव में है।
उसे राजस्व संसाधन की भी चिंता है वहीं घरेलू राजनीति में मतदाताओं को साधे रखने के लिए पेट्रोल-डीजल को सस्ता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी भी दिखानी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कटौती के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सभी पड़ोसी राज्यों से कम होंगे। इसके लिए सभी राज्यों की दरों का अध्ययन भी कराया जा रहा है।
25% VAT लेती है राज्य सरकार
डीजल और पेट्रोल पर नया वस्तु एवं सेवाकर (GST) लागू नहीं है। इस पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाती है। वहीं राज्य सरकारें VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) लगाती हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार दोनों पेट्रोलियम उत्पादों पर 25% VAT लगता है। इसकी दरें आखिरी बार 2018 में तय हुई थीं। उसके बाद इसे कभी छेड़ा नहीं गया।
पड़ोसियों में उत्तरप्रदेश अभी सबसे सस्ता-
राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपए थी। वहीं डीजल 93.86 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। पड़ोसी राज्यों में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल उत्तरप्रदेश में है। लखनऊ में पेट्रोल 95.25 और डीजल 86.78 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। महराष्ट्र में पेट्रोल सबसे महंगा है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपया प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।
- IIM रायपुर में सारंगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने सीखे सुशासन के गुर..नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल का हुआ विकास..5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न: जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू समेत अन्य सदस्यों ने प्राप्त किया विशेष मार्गदर्शन… - January 28, 2026
- गणतंत्र दिवस परेड में ‘धरती आबा’ झांकी ने जीता दिल..आदिवासी विकास विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार..सांसद और विधायक के हाथों सम्मानित हुए अधिकारी; 25 जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर आधारित थी भव्य झांकी.. - January 28, 2026
- “वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली शक्ति”: जिपं सभापति वैजयंती लहरे..राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभापति ने याद दिलाया संवैधानिक अधिकार.. - January 28, 2026
