रंगों के त्योहार होली पर पकवानों का खास महत्व होता है। बाजार में मिलने वाली मिलावटी और पुराने तेल से बनी नमकीन सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं घर पर आसानी से बनने वाली टेस्टी और हाइजीनिक नमकीन की झटपट रेसिपी।

होली का त्योहार दस्तक दे चुका है और घरों में गुजिया-मठरी की तैयारियां जोरों पर हैं। अक्सर हम समय बचाने के चक्कर में बाजार से रेडीमेड नमकीन ले आते हैं लेकिन त्योहारों के सीजन में मिलावट का खतरा सबसे ज्यादा होता है। पुराने तेल और घटिया मसालों से बनी ये नमकीन आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
ऐसे में आप घर पर ही झटपट मिनटों में नमकीन बना सकते हैं। जिसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। घर पर रखी चीजों से स्वादिष्ट नमकीन तैयार की जा सकती है।
जरूरी सामग्री
पतला पोहा (चिवड़ा) – 250 ग्राम
मूंगफली के दाने – आधा कप
भुनी हुई चने की दाल – 2 बड़े चम्मच
कड़ी पत्ता – 10-12
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला और काला नमक – स्वादानुसार
बारीक कटी हरी मिर्च और हींग – चुटकी भर
तलने के लिए थोड़ा सा तेल
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें मूंगफली के दानों को सुनहरा होने तक तल लें और एक अलग बर्तन में निकाल लें।
अब उसी तेल में कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर डालें ताकि नमकीन में अच्छा पीला रंग आए।
अब कड़ाही में पोहा (चिवड़ा) डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक वह कुरकुरा (Crispy) न हो जाए। इसमें तेल कम लगता है इसलिए यह काफी हेल्दी भी है।
अंत में इसमें तली हुई मूंगफली, भुनी चने की दाल, चाट मसाला और काला नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
