इस डेट को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर? नोट करें ले तारीख…
2026 के मार्च महीने में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं और दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. रणवीर सिंह (Ranver Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) और यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) एक साथ ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं.
दोनों फिल्मों का जरबदस्त बज बना हुआ है. इन फिल्मों के टीजर रिलीज हो चुके हैं और इसके बाद तो फैंस बेसब्र हो रहे हैं. अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है. इन दोनों मूवीज के टेलर रिलीज को लेकर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि दोनों मूवीज के ट्रेलर कब रिलीज होंगे.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इस डेट को होगा रिलीज!
‘बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड’ के मुताबिक, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’का ट्रेलर 8 मार्च को लॉन्च होने वाला है. बेंगलुरु में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट के इनविटेशन भेजे जा चुके हैं. यश की फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर रिलीज इवेंट की तैयारी चल रही हैं और इसके लिए बड़ा प्लान किया गया है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर है ये अपडेट
रणवीर सिंहकी फिल्म ‘धुरंधर 2’के ट्रेलर को लेकर बीते दिनों रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर की डेट को प्रीपोन किया गया है और इसे 3 मार्च को रिलीज किया जा सकता है. इसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ और फिल्म ‘टॉक्सिक’ का होगा क्लैश
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. ये दोनों फिल्में एक ही डेट पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जहां पहले पार्ट की कहानी के बाद आगे बढ़ेगी और दिखाया जाएगा कि हमजा अल मजारी की जर्नी क्या है. वहीं, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. यश को चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उतावले हो रहे हैं.
