सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला विकासखंड के ग्राम जामपाली में किसान सुभाष साहू द्वारा की जा रही ऑयल पाम की खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में पहुंचकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से सीधे संवाद कर पाम ऑयल की खेती को लाभकारी विकल्प बताया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के बड़े और प्रगतिशील किसानों को पाम ऑयल की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिक पद्धति और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए तो धान की पारंपरिक खेती की तुलना में इस फसल से अधिक आय अर्जित की जा सकती है।
कलेक्टर ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पाम ऑयल की खेती के लिए विभागीय स्तर पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाकर आय दोगुनी करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
किसान सुभाष साहू ने बताया कि वे लगभग 5 एकड़ भूमि में पाम ऑयल की खेती कर रहे हैं और इस फसल से उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष खेत में धान की फसल ली गई थी, जबकि इस वर्ष पाम ऑयल के साथ इंटरक्रॉपिंग के रूप में बैंगन लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी।
प्रशासन का मानना है कि जिले में यदि अधिक किसान इस फसल को अपनाते हैं तो कृषि क्षेत्र में आय वृद्धि के नए अवसर विकसित होंगे।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
