सारंगढ़।
सारंगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला ग्राम दर्राभाठा खार का है, जहां ग्रामीणों ने पेड़ पर सड़ी-गली अवस्था में शव लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना सारंगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव काफी अधिक सड़ चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक हरदी का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वेशभूषा और पहचान के आधार पर ग्रामीणों ने मृतक की पहचान आयुष आंचल के रूप में होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि युवक 17 तारीख से घर से निकला था और वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
फिलहाल यह मामला आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
