सारंगढ़ । बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 14 से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे जिपं सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई जिपं सदस्य शिवकुमारीसाहू का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करते ग्रामीण अंचलों में शासन की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया। महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने निरंतर पहल की । पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाएं पहुंचे इसके लिए वे जिपं की हर बैठकों में लगातार मुद्दे उठाती रही। श्रीमती शिवकुमारी साहू ने आगे कहा कि – चुनाव के बाद से ही वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय है और आगे भी विकास कार्यों को प्राथ. देती रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के विश्वास, सहयोग के लिए आभार व्यक्त किये साथ ही श्रीमती शिवकुमारी साहू ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को सफल और उपलब्धियों से भरा मानती है। इस दौरान विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में उन्हें निरंतर पारिवारिक सहयोग भी प्राप्त हुआ है । शिवकुमारी साहू का कहना है कि- जनप्रतिनिधी के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वाहन टीमवर्क से ही संभव है और इस टीम में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
