बरमकेला : ऑनलाइन सट्टे के कुख्यात ‘महादेव ऐप’ की तर्ज पर अब बरमकेला में ‘भाग्यलक्ष्मी-श्रीदेवी’ नाम का सट्टा नेटवर्क मकड़जाल की तरह फैल चुका है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि यह कारोबार सिर्फ गली-मोहल्लों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका पूरा चार्ट और मैनेजमेंट हाई-टेक तरीके से ऑनलाइन ऑपरेट हो रहा है।
पड़ताल की बड़ी बातें:
थाने के पास सट्टा-पट्टी: ताज्जुब की बात यह है कि बरमकेला थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सुभाष चौक में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

दुबई कनेक्शन –
बताया जा रहा है कि इस स्थानीय सट्टे के तार सीधे दुबई से जुड़े हुए हैं।
ठेलों पर सट्टेबाजी-
रिपोर्टर ने जब ग्राहक बनकर पड़ताल की, तो पाया कि पान की गुमटियों और ठेलों के पीछे बेखौफ होकर दांव लगवाए जा रहे हैं। कुछ सटोरिए का नाम इसमें प्रमुखता से सामने आए हैं।
एक्सपर्ट की राय-
रिटायर्ड DGP राजीव माथुर के अनुसार, बिना स्थानीय संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत के इतना बड़ा संगठित अपराध फल-फूल नहीं सकता।
कार्रवाई का इंतजार-
एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय ने इस नेटवर्क के भंडाफोड़ और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन ‘भाग्य विधाताओं’ पर कब लगाम कसता है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
