नशे के सौदागरों पर प्रमोद यादव का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’..उड़ीसा के सोनपुर से दबोचा गया मुख्य गांजा डीलर, एंड-टू-एंड जांच में खुली पोल!
सारंगढ़/सरिया। नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग में सारंगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देशों और ‘एंड-टू-एंड’ विवेचना की रणनीति के तहत, सरिया पुलिस ने सरहद पार उड़ीसा के सोनपुर में दबिश देकर एक बड़े गांजा डीलर को गिरफ्तार किया है।
जशपुर के आरोपी से मिले सुराग ने बिगाड़ा उड़ीसा के डीलर का खेल-
इस पूरी कार्यवाही की नींव 9 जनवरी 2026 को पड़ी थी, जब मुखबिर की सूचना पर आर्टिगा कार (CG 14 MT 0296) के चालक मुकेश यादव (निवासी बगीचा, जशपुर) को 10 किलो 270 ग्राम गांजे के साथ दबोचा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी मुकेश ने कबूला था कि उसने यह खेप उड़ीसा के सोनपुर से खरीदी है।
साइबर सेल और कॉल डिटेल ने खोला राज-
केस की गहराई तक जाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय और डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने जब वैज्ञानिक तरीके से कॉल डिटेल खंगाली, तो नशे के इस काले कारोबार की कड़ियां सीधे विष्णु चरण खम्हारी से जाकर जुड़ीं।
उड़ीसा में घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी-
सरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिला सोनपुर (उड़ीसा) में दबिश दी। आरोपी विष्णु चरण खम्हारी (पिता पदु खम्हारी, उम्र 30 वर्ष) निवासी गोधनेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहाँ उसने मुकेश यादव को गांजा बेचना स्वीकार कर लिया। 20 फरवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका-
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, टीकाराम पटेल, सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, नर्मदा यादव और साइबर सेल से रामकुमार व दीपक मैत्री सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- कड़ी निगरानी में संपन्न हुई सीजी पीएससी प्री-2025 परीक्षा..कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..1440 में से 239 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित.. - February 22, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ‘वोटर कुंडली’ तैयार..5.36 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य, 15 हजार से ज्यादा के नाम कटे! - February 22, 2026
- मुख्यमंत्री साय के जन्म दिन पर कोशलेश्वरी मंदिर में संगीत मय सुंदरकांड संपन्न…जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती लहरें हुई शामिल… - February 22, 2026
