सारंगढ़ मे कागजों में खदानें बंद, सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर के डंपर..सारंगढ़ में रेत सिंडिकेट के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा!
सारंगढ़। जिले में रेत के अवैध कारोबार और प्रशासनिक मिलीभगत को लेकर अब सियासत पूरी तरह गरमा गई है। एक तरफ जहाँ रेत खदानों को रॉयल्टी पर्ची तक जारी नहीं हुई है, वहीं दूसरी ओर बेखौफ रेत माफिया बिना नंबर के डंपरों से शासन के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। इसी गंभीर मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सीधे आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।
“खदानें बंद, फिर रेत कहाँ से आ रही?”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन और अन्य दिग्गज नेताओं ने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि जब शासन ने अभी तक ठेकेदारों को रॉयल्टी पर्ची जारी ही नहीं की है, तो आखिर खदानों से रेत का उत्खनन और विक्रय कैसे हो रहा है? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रेत घाटों पर अवैध वसूली धड़ल्ले से जारी है, जिससे सरकार को भारी आर्थिक क्षति पहुँच रही है।
खनिज विभाग पर ‘मौन’ रहने का आरोप-
ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि मोबाइल के माध्यम से खनिज अधिकारी को लगातार सूचना दी जा रही है, लेकिन परिणाम “शून्य” रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां बिना किसी डर के रेत खपा रही हैं।
धरने की चेतावनी:
“समय रहते जागो, वरना होगा घेराव”
कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस अवैध उत्खनन और वसूली पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो पूरा कांग्रेस परिवार एसडीएम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ये रहे उपस्थित:
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश श्रीवास, शहर अध्यक्ष रामनाथ सिदार, जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष राजू यादव और अश्वनी चंद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- कड़ी निगरानी में संपन्न हुई सीजी पीएससी प्री-2025 परीक्षा..कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..1440 में से 239 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित.. - February 22, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ‘वोटर कुंडली’ तैयार..5.36 लाख मतदाता तय करेंगे भविष्य, 15 हजार से ज्यादा के नाम कटे! - February 22, 2026
- मुख्यमंत्री साय के जन्म दिन पर कोशलेश्वरी मंदिर में संगीत मय सुंदरकांड संपन्न…जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती लहरें हुई शामिल… - February 22, 2026
