बरमकेला। गुरुकुल आश्रम तुरंगा में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के पावन बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य महामहोत्सव व राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महामहिम राज्य पाल रमन डेका की गरिमा मयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर हिन्दू हृदय सम्राट प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूज्य स्वामी धर्मानंद सरस्वती एवं श्रद्धेय माता माल्लिका चतुर्भुज सहित अनेक संत-महात्मा, जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र आहुति के साथ राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सुरक्षा व विश्वकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में कैट के जिलाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी रतन शर्मा ने भी आचार्य राकेश के आमंत्रण में आश्रम पहुंचकर महायज्ञ में भाग लियें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। रतन शर्मा ने महामहिम राज्यपाल रमन डेका को सामाजिक कार्यों एवं कैट की गतिविधियों से संबंधित विस्तृत विवरण की एक फाइल भेंट की। उन्होंने संगठन द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों एवं समाजसेवा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी ।

- शतक के चक्कर में शुभमन गिल ने तो हरा ही दिया था, गौतम गंभीर के इस संदेश के बाद पलटा मैच और 7 विकेट से जीता भारत… - June 14, 2026
- प्रमोद यादव की सख्ती से अपराधियों में खौफ, फ्लैग मार्च से सारंगढ़ में सुरक्षा का बढ़ा भरोसा… - June 14, 2026
- भटगांव पुलिस का बड़ा प्रहार: थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में शराब माफियाओं पर शिकंजा… - June 14, 2026

