मुख्य सचिव के निर्देश के बाद एक्शन मोड में कलेक्टर संजय कन्नौजे…अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए सड़कों पर उतरेगी भारी फ़ौज!
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त घेराबंदी तैयार कर ली है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जताई गई अप्रसन्नता के बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने एक्शन लेते हुए पूरे जिले में अधिकारियों की “स्पेशल ड्यूटी” लगा दी है।
संयुक्त टास्क फोर्स का गठन, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर-
कलेक्टर के निर्देशन में सहायक खनिज अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग का संयुक्त दल सड़कों और घाटों पर तैनात रहेगा। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य रेत माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।
तहसीलवार सौंपी गई कमान-
प्रशासन ने रणनीतिक रूप से जिले को अलग-अलग जोन में बांटा है ताकि कोई भी अवैध वाहन बचकर न निकल सके:
सारंगढ़ क्षेत्र-
SDM वर्षा बंसल, SDOP स्नेहिल साहू और तहसीलदार प्रकाश पटेल के नेतृत्व में मोर्चा संभाला गया है।
बिलाईगढ़ क्षेत्र-
SDM प्रफुल्ल रजक, SDOP विजय ठाकुर और तहसीलदार कमलेश सिदार की टीम अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी।
बरमकेला-सरिया-
तहसीलदार पुष्पेंद्र राज और कोमल साहू के साथ थाना प्रभारियों की टीम को तैनात किया गया है।
भटगांव-सरसींवा-
तहसीलदार निलिमा अग्रवाल और आयुष तिवारी के साथ पुलिस बल की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी।
पूरी जिले की जिम्मेदारी-
खनिज विभाग से दीपक पटेल (प्रभारी खनि निरीक्षक) को संपूर्ण जिले में प्रभावी नियंत्रण और तत्काल कार्रवाई के लिए विशेष दायित्व सौंपा गया है।
कड़ी कार्यवाही की चेतावनी-
मुख्य सचिव और कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध उत्खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया जाए और भंडारण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। प्रशासन के इस कड़े रुख से जिले के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
- सारंगढ़ मे भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, चालक की स्थिति नाजुक.. - February 23, 2026
- क्या भारत अब भी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? यहां जानिए पूरी डिटेल… - February 23, 2026
- फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं 5 चीजों का भोग, घर में बरसेगी समृद्धि और सौभाग्य… - February 23, 2026
