सारंगढ़। जिले में बेजुबान वन्य जीवों के खून से हाथ रंगने वाले शिकारियों की अब खैर नहीं है। वन्य जीवों के अवैध शिकार के खिलाफ डीएफओ विपुल अग्रवाल के नेतृत्व में वन विभाग ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। जंगली सूअर के अवैध शिकार मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सीधा जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को वन विभाग को पुख्ता सूचना मिली थी कि सामान्य वन क्षेत्र में जंगली सूअर का अवैध शिकार किया गया है। खबर मिलते ही वन अमला सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों ने शिकारी के चेहरे से नकाब उतार दिया।

आरोपी शंकरलाल साहू गिरफ्तार-
वन विभाग की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी शंकरलाल साहू (पिता रामभरोस साहू), निवासी लिमगांव को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ और वैधानिक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय प्रथम श्रेणी सारंगढ़ में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और वन्य जीव संरक्षण कानून के उल्लंघन को देखते हुए, माननीय न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है।
डीएफओ की दो टूक: “बख्शा नहीं जाएगा कोई भी शिकारी”-
इस बड़ी कार्यवाही पर डीएफओ विपुल अग्रवाल एवं रेंजर ने सख्त लहजे में स्पष्ट कर दिया है कि वन्य जीवों के संरक्षण के साथ कोई समझौता नहीं होगा। विभाग पूरी तरह सतर्क है और शिकारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और भी आक्रामक तरीके से जारी रहेगा।
आमजन से अपील: बनें वन्य जीवों के रक्षक-
वन विभाग ने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शिकार या तस्करी की भनक लगे, तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

