स्व. भ्रमर दास बैरागी के ब्रह्मभोज में प्रदेशभर से जुटे वैष्णव पदाधिकारी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि..
सारंगढ़: समाज के सक्रिय एवं प्रतिष्ठित सदस्य स्व. भ्रमर दास बैरागी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम लैलूंगा के रामनगर स्थित हाई स्कूल पारा में संपन्न हुआ। इस शोक सभा और ब्रह्मभोज में वैष्णव समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के दर्जनों पदाधिकारियों ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया और दिवंगत आत्मा को नमन किया।
भावपूर्ण विदाई और श्रद्धांजलि
उल्लेखनीय है कि स्व. भ्रमर दास बैरागी का स्वर्गवास 10 फरवरी 2026 को हुआ था। उनके दसकर्म एवं ब्रह्मभोज (गंगाभोज) के अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. भ्रमर दास जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में समाज की मजबूती और एकता को दर्शाते हुए कई बड़े चेहरे शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं विश्वनाथ बैरागी (प्रदेश युवा अध्यक्ष) रेखा वैष्णव (रायगढ़ जिला अध्यक्ष),
ईश्वर दास वैष्णव (सरिया) व मोहर दास वैष्णव (बरमकेला), सारंगढ़ जिला उपाध्यक्ष,
जगन्नाथ बैरागी (प्रदेश मीडिया प्रभारी)
वासुदेव वैष्णव (सारंगढ़ जिला उप सचिव)
इनके अतिरिक्त विष्णु दास वैष्णव (टेका), दिनेश वैष्णव (रायगढ़), श्याम दास वैष्णव (खैरपुर), मुरलीधर दास वैष्णव और राजेंद्र दास वैष्णव (लैलूंगा) सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


संगठनात्मक चर्चा और आभार-
ब्रह्मभोज के पश्चात समाज के भविष्य और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर संक्षिप्त चर्चा की गई। अंत में श्रीमती तरुणी दास बैरागी (पत्नी), अभिषेक रंजन (पुत्र) एवं शोकाकुल कपिलेश्वर दास बैरागी, मिनकेतन दास बैरागी सहित समस्त बैरागी परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त किया।
- ‘फेसबुकिया’ आरोपों की उतरी हवा, सारंगढ़ के ईमानदार छवि पर वार करने वाले ‘आकाश’ पर गिरेगी कानूनी गाज! - February 20, 2026
- विधायक उत्तरी जांगड़े ने अमेठी मे किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण.. - February 20, 2026
- जर्जर मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए आगे आईं विधायक उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर को लिखा पत्र.. - February 20, 2026
