रायगढ़. छत्तीसटहलतेगढ़ के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में तीसरे माले से अचानक 12वीं कक्षा की छात्रा गिर गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है.

पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, छात्रा अनन्या सर्वे के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज के स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं. वह अपने परिवार के साथ आवासीय परिसर के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल में रहती थी. सुबह वह छत पर टहल रही थी, इस बीच वह अचानक नीचे गिर गई, जिससे सिर पर गंभीर चोट आई. परिवार बच्ची को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया. मृतिक छात्रा का आज बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था.
घटना के बाद पूरे परिसर में मातम छा गया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को गृह ग्राम बिलासपुर के गनियारी ले गए हैं.
7 साल पहले बुजुर्ग महिला की गिरने से हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में 7 साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला गिरी थी. घटना में उसकी मौत हो गई थी. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
