छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:लिफ्ट के बहाने जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, दूसरे दिन अचेत अवस्था में मिली…

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. नाटक देखकर लौट रही नाबालिग को वहशी दरिंदों ने शिकार बनाया. गैंगरेप को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.

वहीं नाबालिग जंगल में बेहोशी की हालत में मिली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, 17 साल की नाबालिग 16 फरवरी की रात स्थानीय नाटक कार्यक्रम देखने के बाद पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान दो अज्ञात युवक ने घर तक लिफ्ट देने का झांसा दिया और मोटरसाइकिल में अपने साथ जंगल की ओर ले गए. सूनसान इलाका देखकर दोनों हैवानों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

बिजली सब स्टेशन के पास मिली नाबालिग

नाबालिग जब रात भर घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए. 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन के पास नाबालिग अचेत अवस्था में मिली. ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव पहुंचाया गया.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पत्थलगांव पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पत्थलगांव थाने में एफआईआर दर्ज किया. इलाज के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताया. घटना स्थल बागबाहर थाना क्षेत्र का होने के चलते शून्य में एफआईआर कायम कर वहां केस डायरी भेजी गई है.

पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की पतासाजी मे जुट गई है. इस समय पीड़िता का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है. इस घटना ने इलाके में आक्रोश व्याप्त हैं.

Back to top button