रायपुर में होगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा ट्रेड महोत्सव…कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने दी जानकारी…
बरमकेला। राजधानी रायपुर में 20 से 24 फरवरी 2026 तक सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा व्यापारिक आयोजन “कैट नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026” आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पिंक पवेलियन, रायपुर में संपन्न होगा। इसकी जानकारी देते हुए कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और प्रदेशभर के व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
देश के प्रमुख व्यापारी संगठन Confederation of All India Traders (कैट) के तत्वावधान में आयोजित यह एक्सपो “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्पित है। आयोजन स्थल पिंक पवेलियन को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है ताकि व्यापारियों और आगंतुकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।
जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि एक्सपो में 150 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय ब्रांड्स भाग लेंगे। प्रदेशभर से व्यापारिक संगठनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। स्टॉल बुकिंग प्रक्रिया तेज़ी से जारी है तथा बड़ी संख्या में व्यापारी पंजीयन करा रहे हैं।
आकर्षण के केंद्र के रूप में भव्य डोम, आकर्षक ओपन स्टॉल्स, विशेष ऑटोमोबाइल ज़ोन, फूड ज़ोन एवं नेटवर्किंग स्पेस तैयार किए जा रहे हैं। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा, जिससे व्यापार और मनोरंजन का समन्वय देखने को मिलेगा। महिला उद्यमियों और युवा व्यापारियों को विशेष मंच प्रदान किया जाएगा।
एक्सपो की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें अमर परवानी, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, अशोक बजाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ स्तर पर रणनीति बनाकर आयोजन को सफल बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। डोम निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 न केवल व्यापार विस्तार और ब्रांड प्रमोशन का सशक्त मंच बनेगा, बल्कि निवेश, नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह आयोजन रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

