छग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य बनने का सुनहरा अवसर…
सारंगढ़ । छग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज छग प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में व्यापारी प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बने है । इसके सदस्य बनना अपने आप में गौरव की बात है यदि आप अभी तक छग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य नहीं बने हैं, तो आज ही सदस्य बनें ताकि – व्यापारियों की ताकत और अधिक मजबूत हो व आप की आवाज़ भी सशक्त मंच तक पहुँचे । महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि – महत्वपूर्ण सूचना यह कि – नए वित्तीय वर्ष से दिनांक 01 अप्रैल 26 से सदस्यता शुल्क ₹ 35 सौ से बढ़ाकर ₹51 सौ किया जा रहा है। पुराने शुल्क पर सदस्यता लेने का यह सुनहरा अवसर है ।आप अपना सदस्यता फॉर्म महेन्द्र अग्रवाल के कार्यालय में अथवा चेंबर भवन में जमा कर सकते हैं । यह जान कारी महेंद्र कुमार अग्रवाल प्रदेशउपाध्यक्ष छग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जिला इकाई सारंगढ़ द्वारा दी गई है । सदस्यता महा अभियान में 17 फरवरी 26 को 16 आजीवन नयें सदस्य बनाए गए संगठन को मजबूती एवं दृढ़ता प्रदान करते हुए सभी नए सदस्यों ने चेंबर का आभार व्यक्त किया । सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल , जिलाध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर , कोषध्यक्ष घनश्याम बंसल , सदस्य दीपक अग्रवाल इलेक्ट्रिकल एवं सदस्यगणों की उपस्थिति रही । चेंबर परिवार सारंगढ़ ने आश्वत किया है कि – एक बड़ी संख्या में नए सदस्यों को चैंबर्स से जोड़ा जाएगा एवं संगठन को मजबूती प्रदान की जाएंगी ।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

